दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।

उप चुनाव में जीत की खुशी के लड्डू।
पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत की खबर के बाद पार्टी की हरियाणा इकाई के नेताओं ने खुशी में लड्डू बांटे। आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कार्यालय में आज खुशी का माहौल देखने को मिला। एक तरफ हरियाणा के पूर्व मंत्री चौधरी शेर सिंह की पुत्री गीता चौधरी सहित कई लोगों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। दूसरी तरफ खुशी का यह समाचार भी मिला कि पंजाब के उपचुनाव में जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र भगत 37000 से भी ज्यादा मतों के अंतर से जीत गए हैं। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता तथा हरियाणा प्रदेश जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश गुर्जर ने एक दूसरे को लड्डू खिलाए और कहा कि पंजाब के उप चुनाव की जीत यह साबित करती है कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। दोनों नेताओं ने दावा किया कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है।

जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश गुर्जर एक एडवोकेट और युवा नेता को पार्टी का पटका पहनाते हुए।
