
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
जींद – विजिलेंस की टीम में ने बड़ी कारवाई करते हुए माइनिंग डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। उसे डेढ़ लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया।
मामले में एक दलाल को भी काबू किया गया है। बताया गया है कि खनन के किसी मामले में यह रिश्वत मांगी गई थी ।
विधानसभा चुनाव के लिए जुट गए हैं अमर अकबर एंथोनी।
हरियाणा में विधानसभा का चुनाव सिर पर है 3 महीने से भी कम समय बाकी रह गया है । जहां मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली चुनाव के लिए जनसंपर्क में जुट गए हैं वहीं केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इसी तरह का अभियान शुरू कर दिया है। विधानसभा के चुनाव में कामयाबी के लिए पूर्वमुख्यमंत्री मनोहर लाल भी जुट गए हैं। वह करनाल लोकसभा क्षेत्र में हल्का वाइज सभा करके लोगों का धन्यवाद भी कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। उन्होंने पहले इंद्री हल्के में दरबार लगाया और आज घरौंडा में इसी तरह का कार्यक्रम का आयोजित किया। कार्यक्रम में जिले के तमाम अधिकारी मौजूद थे।
हरियाणा की हवाई पट्टी पर आज से शुरू होगी स्काई डाइविंग।
महेंद्रगढ़ – आज से शुरू होगी स्काई डाइविंग
बाछोड हवाई पट्टी पर होगी स्काई डाइविंग
एविएशन मिनिस्टर गजेंद्र सिंह शेखावत शुभारंभ करेंगे
फरीदाबाद की मोबिलिटी को लेकर कार्यक्रम
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मौजूद
फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता भी मौजूद
गीता चौधरी आम आदमी पार्टी में ।
चंडीगढ़ – बढ़ेगा आम आदमी पार्टी का कुनबा
चौधरी शेर सिंह की बेटी गीता चौधरी आप में होगी शामिल
भजन लाल सरकार में मंत्री थे चौधरी शेर सिंह
डॉ सुशील गुप्ता दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता
