संतोष सैनी
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रायपुररानी, 12 जुलाईकस्बे में स्थित श्रवण एवं वाणी निःशक्त जन कल्याण केंद्र में एक दिव्यांग हेल्पर लड़की शशि बाला ने अन्य हेल्पर पर मारपीट करने के आरोप लगायें हैं। इस मामले की शिकायत लड़की के परिजनों ने रायपुररानी थाना में दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर वीरवार को पुलिस ने संस्थान का दौरा किया, जहां लड़की के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। शशि बाला के परिजनों का आरोप है कि हेल्पर ने अपने पुलिस में कार्यरत रिश्तेदार के माध्यम से उन पर दबाव बनाने की कोशिश की है ताकि मामला दबाया जा सके। दिव्यांग लड़की के परिजनों ने यह भी बताया कि 27 अप्रैल को भी शशि बाला को सहायक निर्देशक द्वारा पीटा गया था, लेकिन उस समय समझौता हो गया था। समझौते के बावजूद, प्रिंसिपल और हेल्पर द्वारा शशि बाला को टार्चर किया जाता रहा और उसे छुट्टी मांगने पर भी छुट्टी नहीं दी जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही कई प्रिंट और डिजिटल मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे। वहीं जब मामले को लेकर सहायक निर्देशक सीमा से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि हेल्पर शशि बाला के द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। संस्थान के सीसीटीवी कैमरों में किसी भी प्रकार की घटना की पुष्टि नहीं हो रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। साथ ही एमपीएचडब्ल्यू रोमा के पति संस्थान में रात को नहीं रहते है।
हेल्पर शशिबाला और नरेश कुमार जानबूझकर मुझे परेशान कर रहे हैं। मैंने शशिबाला के साथ कोई मारपीट नहीं की है, जबकि नरेश रोजाना मुझे जाति सूचक शब्द बोलकर प्रताड़ित करता है। मैंने इस समस्या बाबत पहले भी अधिकारियों को अवगत करवाया है। –

बेबी हेल्पर, संस्थान रायपुररानी।
हमारी लड़की को लगातार टॉर्चर किया जाता है। उसे नार्मल काम से भी ज्यादा काम लिया जाता है। यदि हमारी लड़की बीमार होती है, तो उसे छुट्टी भी नहीं दी जाती और न ही हमें उससे मिलने दिया जाता है। दो बार हमारी लड़की को पीटा गया है। – सीमा रिहोड़।

संस्थान में स्टाफ के अलावा किसी अन्य को रहने की अनुमति नहीं है, किंतु रोमा एमपीएच डब्लू का पति रात में संस्थान में सोता है और सुबह उठकर बच्चों के सामने खुले में नहाता धोता है।
– नरेश कुमार, पूर्व संस्थान माली कम चौंकीदार।
हमारे द्वारा सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग की गई है, संस्थान में आने जाने वालों के समय नोट किए गए हैं और पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज को दोबारा चेक किया जाएगा। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्यवाही होगी। – रेणु, पुलिस जांच अधिकारी।
