
संवाददाता रेनू गौड़
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
लखनऊ। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में आज स्मार्ट सिटी अंतर्गत सभागार में कण्ट्रोल रूम के टीम लीडर्स व समस्त कर्मचारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आहूत की।
उक्त बैठक में नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी कर्मचारियों को निर्देशित कर कहा गया, उनके पास जितनी भी शिकायतें रोजाना आ रही हैं, उनको प्रतिदिन नियमानुसार और ससमय सम्बंधित अधिकारियों को फारवर्ड कर दिया जाए। इसके अतिरिक्त उन शिकायतों का फीड बैक भी तब तक लेते रहने के निर्देश दिए जब तक शिकायत का निस्तारण का हो जाये।निस्तारण होने की दशा में शिकायत कर्ता को उनकी समस्याओं का समाधान होने की सूचना दे कर उनको संतुष्ट किये जाने तक कि जिम्मेदारियां कर्मचारियों को दी गयी हैं।
इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त ने कहा कि ऐसे अधिकारी जो कंट्रोल रूम से फॉरवर्ड की गई शिकायत के संबंध में रिस्पॉन्स नही दे रहे हैं या सही ढंग से कर्मचारियों से वार्ता नही कर रहे हैं, उनके बारे कण्ट्रोल रूम के कर्मचारी सीधे तौर पर मुझे अवगत करवा सकते हैं, जिससे कि उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जा सके।
बैठक के दौरान नगर आयुक्त महोदय द्वारा कण्ट्रोल रूम के कर्मचारियों के कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें शुभकामनाएं दी तो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतरी के साथ न करने व खराब प्रगति वाले कर्मचारियों को रिप्लेस किये जाने हेतु निर्देशित किया।
