
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
चण्डीगढ़।
लक्ष्य ज्योति संस्थान की ओर से चंडीगढ़ के सेक्टर 29ए स्थित गढ़वाल भवन में निशुल्क ज्योतिष का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9:00 से सायंकाल 5:00 बजे तक चलने वाले इस ज्योतिष कैंप में नामी ज्योतिष विद्वान उपस्थित रहेंगे। जिसमें वैदिक ज्योतिष, जन्म कुंडली पत्रिका, अंक ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडिंग, रिकी हीलर लाल किताब और आध्यात्मिक विद्या में रुचि रखने वाले लोग उठा पाएंगे। संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष रोहित कुमार ज्योतिषाचार्य और सह प्रभारी ओम नाथ योगी ने बताया कि इस आयोजन में प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए किए जाएंगे।
