
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला 6 जुलाई (संदीप सैनी) आज एक प्रेस विज्ञप्ति में श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक
तिवारी ने कहा कि जिस तरह से लुधियाना के अंदर शिवसेना नेता संदीप थापर के ऊपर जानलेवा हमला किया गया बहुत ही निंदनीय है।
तिवारी ने यह भी कहा कि जिस तरह से पंजाब पुलिस ने चंद घंटे के अंदर ही हमलावरों को गिरफ्तार किया और उन्हें सलाखों के पीछे कर दिया यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।
पंजाब पुलिस हमेशा ही कट्टरपंथियों के खिलाफ, आतंकवाद के खिलाफ नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी सजा दिलाने के लिए वचनबद्ध है और आगे भी इसी तरह अच्छे कार्य करती रहेगी।
तिवारी ने पंजाब के डीजीपी का आभार जताया और कहां की पंजाब के डीजीपी ने SIT बनाकर लुधियाना के हमलावरों को चंद घंटे में गिरफ्तार किया एवं कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कट्टरपंथियों के लिए पंजाब के अंदर कोई जगह नहीं है।
तिवारी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा जिस तरह से पंजाब में निहंग सिंह के वाने में निहंग सिंह को बदनाम करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है पंजाब में हमले हो रहे हैं यह बहुत ही निंदनीय है।
तिवारी ने कहा कि पंजाब के अंदर कभी भी हिंदू सिख एक दूसरे के ऊपर हमला नहीं करते बल्कि एक दूसरे की मदद करते हैं।
तिवारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि पंजाब में हिंदू सिख रिश्ता नाखून मास का रिश्ता है यह रिश्ता कभी खत्म नहीं हुआ और ना कभी खत्म होगा।
जो लोग पंजाब की एकता और अखंडता को खराब करने की कोशिश करेंगे उन्हें श्री हिंदू तख्त अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति मुंहतोड़ जवाब देगा।
