(दक्ष दिग्गज)

श्रीमती नीता खेड़ा। (अंबाला कैंट)
इस स्तंभ के अंतर्गत लेडिस फर्स्ट की सामाजिक मान्यता ़ को मध्य नजर रखते हुए आज हम बात करेंगे भारतीय जनता पार्टी की नेत्री सुशिक्षित महिला श्रीमती नीता खेड़ा की। श्रीमती खेड़ा अंबाला कैंट से संबंधित वह भाजपा नेत्री हैं जिन्हें राजनीतिक दृष्टिकोण रखने वाले लोग अंबाला कैंट की भावी विधायक के रूप में भी देखते हैं। मतलब ऐसा भी संभव है कि वह हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का स्थान ले। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अंबाला क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों में विशेष रूचि इसलिए लेते हैं की अंबाला उनका गृह जिला है। बताते हैं कि श्री सैनी राजनीति में महिलाओं के और अधिक प्रतिनिधित्व के पक्षधर हैं। उन्होंने अंबाला लोकसभा क्षेत्र में बतो कटारिया को टिकट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ।
ऐसे में जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री और पार्टी श्रीमती नीता खेड़ा को अंबाला कैंट से चुनाव लड़ाने का़ फैसला ले सकते हैं। उन्हें इसके लिए उपयुक्त उम्मीदवार माना जा रहा है। अंबाला कैंट के लोग नीता खेड़ा को बहुत ही सकारात्मक दृष्टिकोण और पहचान वाली महिला नेत्री के रूप में देखते हैं। उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन सफेद निर्मल चादर की तरह है। पार्टी के बहुत लोग इस बात की वकालत करते हैं कि नीता खेड़ा भविष्य में भाजपा की मजबूत और जिताऊ उम्मीदवार साबित हो सकती हैं। कहने का मतलब यह है कि किसी कारण से पार्टी अनिल विज को रिप्लेस करना चाहे तो उसके पास नीता खेड़ा के रूप में एक विकल्प उपलब्ध है। जीवन में बहुत ही अनुशासित और सकारात्मक दृष्टिकोण के दम पर श्रीमती नीता खेड़ा ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें मौका मिले तो वे चुनाव में सफलतापूर्वक भाजपा की जीत का ध्वज लहराते में सक्षम हैं। उन्होंने अपनी राजनीति 2014 में जीवन का पहला चुनाव लड़कर शुरू की।
नगर परिषद के चुनाव में अपने क्षेत्र से जोर आजमाइश की और सफलता हासिल की। पार्षद बनने के बाद उन्हें यह बात समझ में आ गई कि लोकतंत्र में जो व्यक्ति लोगों के बीच में रहेगा उसे उसका सामाजिक ही नहीं राजनीतिक लाभ भी मिलेगा। यद्यपि विधानसभा में टिकट का फैसला पार्टी को करना होता है लेकिन दावेदारी जताना कार्यकर्ता का भी अधिकार है ।श्रीमती खेड़ा ने कहा कि पार्टी आदेश देगी तो उन्हें अंबाला कैंट से चुनाव लड़ने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों के प्रचार का सवाल हो या जनसेवा का या फिर सामाजिक सरोकार का, वह अपनी जिम्मेदारी का समर्पण भाव से निर्वहन करती आ रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का चहुंमुखी विकास हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि यदि हम हरियाणा की बात करें तो यहां लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है और प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है ऐसे ही हरियाणा में भी भाजपा हैट्रिक लेने वाली है। उन्होंने कहा कि जहां पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे हरियाणा का समान विकास किया अनेक व्यावहारिक योजनाएं लागू की वहीं मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी भी हरियाणा के विकास और व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उनकी मजबूत इच्छा शक्ति और विजन विधानसभा में तीसरी जीत का आधार बनने जा रहे हैं।
नीता खेड़ा हरियाणा की वह शख्सियत है जो 2016 में हरियाणा लोक सेवा आयोग के संवैधानिक और सम्मानित उपक्रम की सदस्य नॉमिनेट हुई। उनका 6 वर्ष का कार्यकाल शानदार रहा। श्रीमती खेड़ा 2001 में हरियाणा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रही है। वह हरियाणा महिला और बाल कल्याण संघ की सदस्य, टेलीफोन सलाहकार समिति की एक बार नहीं दो बार सदस्य रही हैं। 2015 में भी हरियाणा वित आयोग की सदस्य रही। वह हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य भी रही। श्रीमती खेड़ा अपनी सारी जिम्मेदारियों को नियम पूर्वक निभाने में निपुण है और महिलाओं के लिए न केवल प्रेरणा स्रोत है बल्कि समाज के सभी वर्गों में काफी लोकप्रिय भी हैं। श्रीमती नीता खेड़ा का जन्म उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शहर कानपुर में हुआ। उन्होंने ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एमएससी और B.ed की परीक्षा पास की।
दक्ष दर्पण उनके सुंदर भविष्य की कामना करता है।
धर्मपाल वर्मा
