
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रेवाड़ी के गांव भाँडोर में स्थित ईंट भट्टे पर दिनांक 25 जून 2024 की देर रात भट्ठा कर्मियों ने मारपीट कर 28 से 30 मजदूरों को चोटिल कर दिया। चोटिल हुए मजदूरों में ज्यादा संख्या महिलाओं और बच्चों की थी। रेवाड़ी के गांव में स्थित ईंट भट्टे पर मजदूर पिछले लंबे समय से काम कर रहे थे लेकिन उन्होंने जब अपनी मजदूरी मांगी तो विवाद खड़ा हो गया और देर रात उन्हें पहले तो डराया धमकाया गया। लेकिन मजदूरों ने बगैर पैसे लिए भत्ते से जाने से इनकार कर दिया तो पहले तो मजदूरों की झुग्गिओ में बजली का करंट छोड़ा गया बिजली का करंट कुछ छोटे बच्चो को भी लगा उसके बाद देर रात उन्हें कुछ बाहरी बदमाश आदमी बुलवाकर बुरी मजदूरों, महिलाओ, ओर बच्चो को बुरी तरह लाठी डंडों से प्रहार कर जख्मी कर दिया। ओर महिलाओ के साथ अश्लील हरकतें की गई, मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन पुलिस ने भी भट्ठा संचालकों की पैरवी करते हुए दिनाक 26 जून को सुबह 4 बजे सभी मजदूर रामपुरा पोलिस थाने में पहुच गए सुबह 4 बजे से साम 4 तक मजदूरों पर फैसला करने का दबाव बनाया गया। रामपुर थाना पुलिस ने जख्मी हुए मजदूरों का मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया गया।

भूखे प्यासे मजदूर अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ जख्मी हालत में थाना परिसर में ही सुबह से शाम तक बैठे रहे लेकिन फैसला करने का दबाव बनाने के अलावा पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। भट्ठा संचालक व भट्ठा संचालकों के सहयोगी थाने में आकर एसएचओ साहब और जांच अधिकारी से मुलाकात कर हाथ मिलाकर वापस चले जाते और मजदूर पुलिस वालों को उम्मीद भरी टकटकी निगाहों से भूखे प्यासे पूरा दिन देखते रहें और हाथ जोड़कर फरियाद लगाते रहे की साहब हमें हमारे पैसे दिला दीजिए ताकि हम अपने गांव चले जाएं। लेकिन सफेद और खाकर रंग का यह खेल सुबह से शाम तक चलता रहा मजदूरों के आंसुओं की कीमत लगाने का खेल पूरा दिन चलता रहा। देर श्याम किसी अनजान व्यक्ति ने समाजसेवी अधिवक्ता कैलाश चंद को इस घटना की सूचना दी तो कैलाश चंद अपने सहयोगी सतवीर के साथ थाने पहुंचे। वहां सभी मजदूरों का हाल-चाल जानने के बाद उनसे पूछा गया कि आपका अभी तक इलाज कराया गया है या नहीं तो मजदूरों ने मना कर दिया साहब हम सुबह से बैठे हुए हैं लेकिन किसी ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया तब कैलाश चंद ने सभी मजदूरों को किसी वाहन में लेकर रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पहुचे, ट्रामा सेंटर में भी समस्याओ का सामना करना पड़ा, मजदूरों से आधार कार्ड की कॉपी मांगी गई और ईलाज के लिये 270 रुपये की मांग की, मजदूरों के पास 1 रुपिया नही था, तब पैसे का भी भुगतान करवाया गया, इसके बार घायलों का इलाज करवाया। ओर दिनाक 27 जून की सुबह रामपुरा थाने में जाकर मजदूरों की शिकायत पर की गई रिपोर्ट ( fir) की कॉपी ली और ईंट भट्ठे पर मजदूरों का खाने पीने का सामान दिलवाने पुलिस को साथ भेजा, अब आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु मजदूरों को आश्वासन दिया कि वे उनकी निशुल्क सहायता करेंगे …..
