
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
शहजादपुर, 15 जून (राजेश) : महादेव क्रिकेट क्लब द्वारा गांव धनाना में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अशोक मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त करते हुये प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

अशोक मेहता ने खिलाडियों को संबोधित करते हुये कहा कि खेल का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। खेल जहां हमारे स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है वहीं खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है तथा एक दूसरे को जानने पहचानने का मौका मिलता है। उन्होने कहा कि खेल हमें अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित करने का भी अवसर देते हैं। उन्होने खिलाडियों को नशों से दूर रहकर खेल को खेल भावना से खेलने के लिये प्रेरित किया।
महादेव क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुये उन्हेे स्मृति चिन्ह भेंट किया। अशोक मेहता ने कहा कि धनाना गांव खेलों के मामले में अग्रणी रहा है उन्होने क्लब के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि खेल के मामले में जब उन्हे किसी प्रकार की जरूरत हो वे उनसे मिल सकते हैं वे हमेशा उनकी सहायता के लिये तैयार मिलेंगे।
इस मौके पर उनके साथ ऋषिपाल गुप्ता, सतपाल पाली ढींडसा, अजय कुमार, रमेश जोहार, चमन लाल धनाना, धर्मपाल कोच सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
