
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
यमुनानगर :22 मई ,हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल ने
बुधवार को जगाधरी शहर के कल्याण नगर,सरस्वती कालोनी ,झंडा चौंक और पंसारी बाजार में
जनसभा को संबोधित करते हुए अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को भारी मतों से जिताने और प्रदेश की 10 लोकसभा पर कमल का फूल खिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा। कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस झूठों की पार्टी है। उसने हमेशा लोगों से झूठ बोलकर वोट हथियाने का काम किया है। कांग्रेस के पास न नीति है और न ही नेता ये लोगों को बरगला रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल कहते हैं कि एक झटके में गरीबी खत्म कर देंगे, लेकिन कैसे इसके बार में उन्होंने कुछ नहीं बताया।

कांग्रेस सिर्फ अपने वोट बैंक की राजनीति करती है। उसे प्रदेश और देश के विकास से कुछ लेना देना नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की मजबूती से किए काम किए हैं, देश की मजबूती के लिए काम किए हैं। कृषि मंत्री कंवर पाल ने लोगो से कहा की आने वाली 25 मई को प्रदेश में 10 कमल के फूल खिलाने का काम करें और अपने प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक मजबूत प्रधानमंत्री बनाकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजें, ताकि वे देशहित और आपके हितों में निर्णय ले सकें।सभी कार्यक्रमों में कृषि मंत्री कंवर पाल का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

