
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर जी ने गुड़गांव में काँग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व सांसद श्री राज बब्बर जी के समर्थन में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया।
साथ में जूही बब्बर , अनूप सोनी , प्रतीक बब्बर , कजरी बब्बर, जैसमीन बब्बर एवं सैंकड़ों काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेताओं ने पार्टी के न्याय पत्र को जन जन में पहुंचाया। इस बारे में जानकारी देते हुए पटौदी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की नेत्री पर्ल चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस गुरुग्राम सहित हरियाणा की सभी सीटों पर विजय श्री हासिल करेगी।
