
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
जीरकपुर 15 मई (संदीप सैनी) आज जीरकपुर में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में राष्ट्रीय हिंदू तख्त के अशोक तिवारी व बॉबी सिंह नामी समाज सेवक ने संयुक्त रूप से कहा कि जिस तरह से पंजाब की एकता और अखंडता को खराब करने के लिए विदेश में बैठा आतंकवादी दरिंदा पन्नू पंजाब के युवाओं को लगातार लोभ लुभाने वादे करके लालच देकर पंजाब के खिलाफ साजिश कर रहा हैं श्री हिंदू तख्त किसी भी कीमत में इस साजिश को कामयाब नहीं होने देगा। तिवारी ने कहा कि पंजाब में हिंदू सिख भाई चारा हमेशा था और हमेशा रहेगा। जो लोग पंजाब में हिंदू सिख भाईचारे को खराब करने की कोशिश करेंगे उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
समाजसेवी बॉबी सिंह जी ने कहा कि हमारा रिश्ता हिंदू सिख का बहुत मजबूत रिश्ता है जो इस रिश्ते में दरार डालने की कोशिश करेगा उसे जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। बॉबी सिंह जी ने यह भी कहा कि विदेश की धरती में बैठा हुआ आतंकवादी पन्नू हमारे पंजाब के युवाओं को गलत रास्ते में धकेलना चाहता है। बॉबी सिंह ने पंजाब के युवाओं से अपील की और कहा कि हम सब मिलकर देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखें। पंजाब और देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दे एवं उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
