दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हरियाणा संस्कृति स्कूलों का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। पंचकूला के संस्कृत विद्यालयों के परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि 12वीं कक्षा में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोरनी का शत प्रतिशत परिणाम रहा। स्कूल के 52 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी पास हुए। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुररानी के 78 में से 63 बच्चे, गवर्नमेंट संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बतौड़ के 102 में से 72 विद्यार्थी, गवर्नमेंट माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 26 के 103 में से 83 विद्यार्थी, गवर्नमेंट माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 20 के 90 में से 83 विद्यार्थी और सार्थक गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 12ए पंचकूला के 209 में से 190 विद्यार्थी पास हुए हैं।
10वीं कक्षा में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोरनी के 50 मेंसे 49 विद्यार्थी, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुररानी के 229 में से 170 बच्चे, गवर्नमेंट संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बतौड़ के 100 में से 88 विद्यार्थी, गवर्नमेंट माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 26 के 23 में से 19 विद्यार्थी, गवर्नमेंट माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 20 के 236 में से 181 विद्यार्थी और सार्थक गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 12ए पंचकूला के 202 में से 184 विद्यार्थी पास हुए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को भी बधाई देते हुए अगले वर्ष शानदार प्रदर्शन देने के लिए प्रोत्साहित किया।


