दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला
समाजसेवी व जेजेपी नेता बी एस गौड़ नें बताया कि हर साल कि भांति इस साल भी पंचकुला के वार्ड 1 सकेतड़ी में शीतला माता मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया, जिसमे जागरण टीम के प्रधान रिंम्पी, रविन्द्र, व जोरावर व उनकी टीम के निमंत्रण पर मुख्यातिथि के रूप में पहुँचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ , जागरण में पहुँचने पर बी एस गौड़ नें जागरण कमेटी को धन्यवाद किया व 21000 रुपए का दान जागरण कमेटी को दिया, व जरूरतमंद महिलाओं को 15 प्रेस भी दान में दी और कहा कि घरेलू आइटम कोई भी हो जो घर में काम आ सके में वही आइटम दान करने कि कोशिश करता हूँ, पिछले साल भी इसी जागरण के कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान के लिए 5 सिलाई मशीन व 21000 दान में दिए थे, जागरण में बी एस गौड़ के साथ में मानव कालोनी के प्रधान पं राम निवास,पं शक्ति शर्मा जी, राजीव शर्मा, दर्शन सैनी,सेक्टर 28 मार्किट के प्रधान रवि जी,अमित शर्मा, व नोनू सहित काफ़ी श्रद्धालू उपस्थित रहे

