
दक्ष दर्पण समाचार
जीरकपुर
व्यक्ति का इंसानियत से बड़ा कोई गुण नहीं होता और सेवा सबके बस की बात नहीं होती। सेवा आप किसी रूप में भी कर सकते हैं ।आपकी किसी की मदद करके भी सेवा कर सकते हैं ।आप पशु पक्षियों को भोजन जल और आश्रय देकर भी सेवा कर सकते हैं। अपने लोगों को चीटियों को आटा आदि खिलाते देखा होगा। यह भी एक सेवा है ।आप भी विभिन्न प्रकार की सेवा कर सकते हैं ।आप धार्मिक कार्यों में संलग्न होकर भी सेवा कर सकते हैं। सेवा से संतोष मिलता है और संतोष से बड़ा कोई धन नहीं। जब आप सेवा करते हैं तो संतोष भी मिलता है और सुख भी ।परमपिता परमात्मा आपकी सारी ज़रूरतें पूरी कर देता है। पंजाब के जीरकपुर क्षेत्र के लोग जतिंदर पाल कौर के समाजसेवी कार्यो की प्रशंसा करते देखे जा सकते हैं। वह पिछले 17 साल से समाज सेवा में संलग्न है। गुरुद्वारे में जाकर सेवा करनी हो, किसी कैंप में सेवा करनी हो, उन्हें जहां मौका मिलता है समर्पित भाव से सेवा करने पहुंच जाती हैं ।उनकी माता श्री उन्हें इस काम के लिए सदा से प्रेरित करती आई हैं ।
आज उन्होंने दक्ष दर्पण को एक फोटो भेजा जो आपके सामने है। फोटो में चार पीढ़ियां इकट्ठी हैं मां है बेटी है बेटी की बेटी है। फोटो में जितेंद्र की खुशी और संतोष साफ झलक रहे हैं। आप सब परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करें कि उन्हें लंबी उम्र दे, वे स्वस्थ रहें और उनका सारा परिवार सुखी रहे।
