
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
हरियाणा भाजपा स्टार प्रचारक कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी के नेतृत्व में जगाधरी विधानसभा के गांव मुजाफत कलां अड्डे से खिजरी चौंक,प्रतापनगर, किशनपुरा होते हुए गांव चुहड़पुर कलां तक कई किलोमीटर लम्बा विशाल रोड़ शो अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में निकाला गया ।

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि इस कई किलोमीटर लम्बे विशाल रोड शो में हजारों मोटरसाइकिल व सैंकड़ों कारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनों ने शिरकत की,विशाल रोड शो के दौरान सभी ने भारत माता की जय ,जय हिंद ,जय भाजपा तय भाजपा के गगन भेदी नारे लगाए, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया की जीत के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता जी जान से लग जाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो बंतो कटारिया अंबाला लोकसभा क्षेत्र से जीतकर दिल्ली में यहां के विकास कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगी,।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर प्रयासरत है, वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाकर अमेरिका और चीन के मुकाबले खड़ा करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रमुख लक्ष्य है, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी इस विशाल रोड शो के दौरान अपनी टीम के साथ स्वयं सभी व्यवस्थाओं का समन्वय करते रहे , भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने बताया कि आज का युवा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी व कृषि मंत्री कंवरपाल की नीतियों से खुश है, युवाओं को अपना भविष्य भाजपा में सुरक्षित और उज्जवल नजर आ रहा है, अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को जितवाने में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला यमुनानगर पुरी जी जान लगा देगा और भाजपा की बंतो कटारिया को भारी मतो से विजय दिलाएगा ,इस विशाल रोड का जगह-जगह रोककर लोगों द्वारा स्वागत किया गया व फूलों की वर्षा की गई, जगाधरी विधानसभा में बंतो कटारिया के पक्ष में चल रही यह लहर पूरी अंबाला लोकसभा क्षेत्र की सफलता का संकेत दे रही है।
इस दौरान पूर्व मेयर मदन चौहान,भाजयुमो प्रदेश सचिव हरीश आगम चौधरी ,अशोक चौधरी बहादुरपुर, मुदित बंसल प्रताप नगर, विपुल गर्ग, सरपंच गीता राम कश्यप,एडवोकेट दीपक शर्मा , कल्याण सिंह, जगदीश धीमान, गौतम गर्ग,कंवरसिंह देवधर, अभिषेक चौधरी,बिल्लू चौधरी,जगदीश बब्बर, विनीत पोसवाल,जगदीश देवघर, कैलाश शर्मा भंगेडा, चेयरमैन बलविंदर सिंह मुजाफत, सचिन पोसवाल सतीश जैधरी,सोनू मांडेवाला, राहुल बंसल, राहुल गढ़ी बंजारा,विजयपाल सिंह ,पंकज बेगमपुर,अनुज दड़वा,मनोज सिंगला , सुभाषचंद्र,गौरव गोयल,अलोक गर्ग , अंकित गोयल आदि हजारों लोग साथ रहे

