दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला
लोकसभा अंबाला से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वरुण चौधरी के पक्ष में कालका बाजार में एक रोड शो निकाल गया। यह रोड शो आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। जिसको आम आदमी पार्टी से जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल एवं कांग्रेस से प्रदीप चौधरी, नवदीप नबी,मनवीर कौर गिल, पवन कुमारी, दीपांशु बंसल, ने कामयाब करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
यह रोड शो तुलसीराम धर्मशाला से शुरू होकर कालका बाजार होता हुआ फिर वापस वही धर्मशाला पर खत्म हुआ।
इस रोड शो में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार के पक्ष में नारे लगाए। इस रोड शो में कांग्रेस के एवं आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
