दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़, 9 मई
चंडीगढ़ पुलिस की गुंडागर्दी का एक सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हो रहा है। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित ग्रेन मार्केट की है। बुधवार की सुबह तकरीबन 9:15 बजे मंडी में एक ऑटो वाले के किसी के साथ बहस हो रही थी जिसको लेकर वहां से गुजर रहे एक मजदूर तबके के आदमी संजय ने उन लोगों का बीच बचाव करने का प्रयास किया। इतनी देर में वहां चंडीगढ़ बापूधाम पुलिस चौकी का एक कांस्टेबल कुलबीर पहुंचा और बिना कुछ पूछताछ किया मजदूर संजय को मारने लगा। बात यहीं तक नहीं रुकी वह संजय को मारते हुए उसे पकड़ कर कहीं ले जाने लगा जिस पर ग्रेन मार्केट के लोगों और एक फौजी आदमी के विरोध करने के बाद की इस तरह सरे आम किसी भी व्यक्ति को मारना उचित नहीं है तब जाकर कांस्टेबल कुलबीर ने संजय को लोगों के दबाव में छोड़ दिया। जाते-जाते कुलबीर ने संजय को धमकी दी कि वह उसे 26 ग्रेन मार्केट में मजदूरी और काम नहीं करने देगा। संजय सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट में मजदूरी का काम करता है और फल की रेडी भी लगता है। कांस्टेबल कुलबीर बापूधाम चौकी में पदस्थापित है और उसकी ड्यूटी भी सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट में नहीं है। सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने के अंतर्गत आता है ना कि बापूधाम चौकी के। ऐसे में कैसे कांस्टेबल कुलबीर सेक्टर 26 ग्रेड मार्केट पहुंच गया और वहां एकाएक मारपीट करने लगा, यह सोचने वाली बात है।
इस घटना के वायरल हो रहे वीडियो को देखकर जब इस घटना के बारे में बापूधाम चौकी के इंचार्ज से बात की गई तो उनका कहना था कि कांस्टेबल कुलबीर उनके चौकी में ही पदस्थापित है लेकिन सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट बापूधाम चौकी के अंतर्गत नहीं आती है बल्कि सेक्टर 26 थाना के अंतर्गत वहां के एसएचओ के शो के अधीन में यह इलाका आता है।
ऐसे में देखने वाली बात यह है कि बिना अपने चौकी के क्षेत्र के बाहर कांस्टेबल कुलबीर वर्दी में कैसे वहां पहुंचा और बिना किसी परमिशन के कैसे किसी व्यक्ति से मारपीट करने लगा।

