
दक्ष दर्पण न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली।
एक बार ऐसा लग रहा था कि गांधी परिवार मौजूदा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी परंपरागत दो लोकसभा सीटों अमेठी और रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेगा। श्रीमती सोनिया गांधी इस बार राज्यसभा से चुनकर संसद पहुंची है और उन्होंने रायबरेली की जनता को एक भावनात्मक पत्र लिखकर ऐसा संदेश दिया था कि शायद भविष्य में परिवार का कोई सदस्य यहां से चुनाव न लड़े। राहुल गांधी के बारे में भी यह आम राय थी कि वह इस बार वायनाड से ही चुनाव लड़ेंगे अमेठी से नहीं। लेकिन अब पार्टी और परिवार की तैयारी बता रही है कि दोनों सीटों पर नेहरू गांधी परिवार के दो सदस्य फिर चुनाव लड़ सकते हैं ।राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से ।दोनों क्षेत्रों में लगे नए फ्लेक्स बोर्ड और यहां की तैयारी बता रहे है। हालातो को देखते हुए यह दोनों भाई-बहन उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे। ऐसा इस क्षेत्र के लोग भी मानने लगे हैं ।उत्तर प्रदेश का राजनीतिक माहौल बदलता दिख रहा है। जहां लोग पहले भारतीय जनता पार्टी की यूपी में 70 सीट पक्की मान कर चल रहे थे अब उनका यह अनुमान 50 सीट तक ही रह गया है ।इन परिस्थितियों में यदि राहुल और प्रियंका चुनाव लड़ेंगे तो उनके समर्थकों और पार्टी के नेताओं का यह मानना है कि दोनों निश्चित तौर पर चुनाव भी जीत जाएंगे। कांग्रेस ने अमेठी में राहुल गांधी द्वारा कराए गए विकास कार्यों के फ्लेक्स बोर्ड और साइन बोर्ड लगाकर यह संदेश दिया है कि राहुल गांधी अमेठी फिर आ रहे हैं और रायबरेली में मां सोनिया गांधी की जगह बेटी प्रियंका गांधी भी चुनाव लड़ने आ सकती हैं। ऐसा हुआ तो दोनों जगह रोचक चुनाव देखने को मिलेगा। वैसे सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि
CEC आज रात 8 बजे, अमेठी से राहुल गांधी के नाम पर मोर लगाएगी। 1 मई और 3 मई को राहुल के चुनावी कार्यक्रम नहीं बनाए गए है।मतलब राहुल गांधी 1 मई (लगभग तय) या 3 मई को नामांकन-पत्र दाखिल कर सकते हैं। रायबरेली से प्रियंका गांधी का नाम। कुछ नेता यह भी चाहते हैं कि अमेठी में मुकाबला स्मृति बनाम प्रियंका हो और राहुल रायबरेली जाकर लड ले। हालांकि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि अमेठी मतलब राहुल है।

