
संवाददाता रेनू गौड़
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
लखनऊ। ग्राम-गुड़म्बा, तहसील-बी०के०टी० व जनपद-लखनऊ की खसरा संख्या-68/0.304 हे० व 69/0.098 हे० राजस्व अभिलेखों में क्रमशः ऊसर व खलिहान दर्ज भूमि से अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में संजय कुमार यादव, प्रभारी अधिकारी (सम्पत्ति) के नेतृत्व में संजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार, अविनाश चन्द्र तिवारी राजस्व निरीक्षक, प्रवर्तन अधिकारी-ई०टी०एफ०, सुभाष कौशल, सन्दीप कुमार, संजय दीक्षित, नवोदित प्रताप सिंह, आशुतोष, राकेश यादव, लालू प्रसाद एवं रवीन्द्र सिंह बिष्ट लेखपाल नगर निगम तथा थाना-गुड़म्बा एस०एच०ओ० की उपस्थिति में क्षेत्रीय पुलिस बल के सहयोग से जे०सी०बी० द्वारा उक्त खसरा संख्याओं पर अवैध रूप से बने हुए अवैध कब्जों को शान्तिपूर्ण ढंग से हटा दिया गया।
उक्त अवैध कब्जों से खाली कराई गई लगभग 05 हजार वर्गफुट भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। अवैध कब्जे से मुक्त करायी गई भूमि बजारू कीमत लगभग रू0 10000000. (रू० एक करोड़ मात्र) होगी।

