
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
(आहूजा)पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के अनुसार बीजेपी के 400 पार के नारे का हश्र 2004 के इंडिया शाइनिंग नारे जैसा होगा , सिन्हा ने यह भी कहा भाजपा के बड़े नेताओं से हुई बातचीत के अनुसार केजरीवाल को जेल में डालने के बाद भाजपा अंदर से डरी हुई है और भाजपा के बहुत से नेता दबी जुबान कबूल भी कर रहे हैं की केजरीवाल को जेल भेजने का फैसला गलत है , विपक्ष के चेहरे पर बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा की 2004 में भी अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के वक्त विपक्ष के पास कोई बड़ा चेहरा नही था लेकिन बावजूद उसके भी अटल सरकार के परखच्चे उड़ गए थे और मनमोहन सिंह के रूप में देश को एक शानदार प्रधानमंत्री मिल गया था , शत्रुघ्न सिन्हा ने अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की तारीफ करते हुए कहा की संजय सिंह में मुझे पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर की छवि दिखाई दी!
