
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक्स पर अपने एक संदेश में यह कहा है कि रोजगार की तलाश में विदेश गए करनाल के युवकों की दर्द भरी आपबीती के कुछ अंश यह है जो …
आपकी आत्मा को झ्झकोर कर रख देंगे,
आपकी आँखों से दो आँसू ज़रूर टपकेंगे,
आपका मन अशांत कर देंगे…उन्होंने सवाल किया है कि
क्या श्रीमान मोदी- खट्टर – नायब सैनी कुछ करेंगे?
मुनक व रेरकला, करनाल के हमारे बच्चों को …
लोहे की रॉड से पीटते ।
जलती हुई लकड़ी व सिगरेट से शरीर को दागते।
घंटों बर्फ़ पर लिटाते।
15 दिनों में एक बार एक रोटी देते।
एक रोटी के भी ₹15,000 वसूलते।
8 दिन के ट्रेनिंग पर जबरन लड़ाई में भेजते।
कई युवाओं को जंगल में ले जा कर मार दिया।
क्या यही है “विश्वगुरु” की शक्ति ?
क्या बेलारुस के राजदूत को कभी PM ने बुलाया और हमारे बच्चों को वापस भेजने को कहा?
क्या PM ने बेलारुस के राष्ट्रपति से बात भी की और हमारे बच्चों को वापसी के लिए कहा?
क्या बेलारुस में हमारे राजदूत और एम्बेसी को कोई हिदायत दी की हमारे बच्चों की मदद करे?
क्या कभी श्रीमान खट्टर-नायब सैनी PM से मिले और बच्चों को बचाने के लिए कहा?
क्या भाजपा सरकार ने उन एजेंटों को पकड़ कर जेल में डाला?
यदि सब का जबाब “नहीं” है,
तो भाजपा को चलता करना ही एकमात्र रास्ता है।
