दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चण्डीगढ़ आर पार का नाम राजनीति है। सतत प्रयास करना साथी कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों और अपनों के दम पर विजय श्री हासिल करने की चेष्टा मुझे पहले से भी अधिक मजबूत बनाती है। आने वाली चुनाव में एक लाखसे भी ज्यादा वोट आएंगे ,यह विश्वास हलके के लोगों का है जो मुझे पहले से भी अधिक आत्मविश्वास और मजबूती प्रदान करता है। लगातार दो बार चुनाव में हार से बहुत लोग विचलित हो जाते हैं चुनाव का मैदान छोड़ जाते हैं परंतु मेरा सोचना कुछ और है। हम मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे ।,यह कहना है समालखा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नेता शशिकांत कौशिक का।
शशिकांत कौशिक को 2014 के विधानसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में 32134 वोट मिले थे फिर पार्टी ने 2019 में भी उन्हें मौका दिया तो उन्हें लगभग 68000 वोट मिले । 2009 में समालखा हल्के में भाजपा प्रत्याशी की मिले वट चार अंकों तक सीमित रहे थे। 2019 के चुनाव में शशिकांत कौशिक जी से ज्यादा दूर नहीं थे परंतु प्रत्याशित हालत और सीधा मुकाबला होने की वजह से वह चुनाव नहीं जीत पाए । अब पहले से भी ज्यादा जोश खरोश से जनसंपर्क और जन सेवा में लगे श्री कौशिक की लोकप्रियता पूरे हल्के में कोने-कोने में महसूस की जा रही है और यहां सभी वर्गों के अग्रणी नागरिकों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि ,अब की बार शशिकांत कौशिक ।
शशिकांत हल्के में इसलिए भी लोकप्रियता के चरम पर पहुंचे हैं कि वह जन सेवा में इस तरह से संलग्न है कि समाज का हर वर्ग उनसे सीधे तौर पर भावनात्मक तरीके से जुड़ गया है। उन्होंने गांव-गांव और समालखा कस्बे में लोगों से सीधे जुड़ने, उनकी सेवा करने सामाजिक और सार्वजनिक काम करने का अभियान पहले से भी ज्यादा जोर-शोर से चला रखा है ।अब लोग बिना जाती पाती धर्म मजहब के शशिकांत के प्रति इस तरह से जुड़ गए हैं कि सभी एक स्वर में बोलते हैं इस बार कोई और नहीं केवल शशिकांत। सर्वेक्षण बताता है कि उन्हें अपने पैतृक गांव चुलकाना धाम समालखा कस्बे और कई बड़े गांवों में पहले से दुगने वोट मिलेंगे। बेशक चुनाव में समय है परंतु शशिकांत कौशिक के कार्यकर्ता समर्थक और शुभचिंतक उनके लिए खुद कार्यक्रम तय करके जनसंपर्क स्थापित करने में लगे हुए हैं ।यही एक चीज है जो शशिकांत कौशिक की जीत को सुनिश्चित करती नजर आ रही है। शशिकांत के पास सभी गांव में समालखा शहर में समर्पित और विश्वसनीय कार्यकर्ताओं की बहुत अच्छी टीम है। शशिकांत कौशिक की मजबूती और लोकप्रियता की खबरें आसपास के क्षेत्र में भी सुनने को मिल रही है जो उनके विश्वास का आधार है।
