
पूर्व सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा के अपने उम्मीदवारों के नाम की सूची जल्दी जारी कर दी ।जानकार पहले ही ऐसा मानकर चल रहे थे कि उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने में आम आदमी पार्टी देर नहीं लगेगी काले नमक काहरियाणा में गुरुग्राम के स्थान पर कुरुक्षेत्र आम आदमी पार्टी के हिस्से में आ गया लेकिन जानकार बताते हैं कि उम्मीदवार डॉक्टर सुशील गुप्ता ही थे। कुछ लोगों का यह ख्याल था कि कुरुक्षेत्र का फैसला पूर्व विधायक बलबीर सिंह सैनी की उम्मीदवारी के कारण हुआ है लेकिन इसमें सच्चाई नहीं थी। कांग्रेस के नेता विशेष कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भी इच्छा यही थी कि कुरुक्षेत्र से डॉक्टर सुशील गुप्ता ही उम्मीदवार हो ।असल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस की टिकट पर कुरुक्षेत्र से किसी अग्रवाल उम्मीदवार को टिकट देने की योजना पर भी काम कर रहे थे।
आम आदमी की बात पार्टी की बात करें या कांग्रेस की, दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता सुशील गुप्ता को मजबूत और योग्य उम्मीदवार के रूप में देख रहे हैं और उनमें उत्साह का संचार भी हुआ है। श्री गुप्ता कुरुक्षेत्र में अपनी और पार्टी की अच्छी हाजिरी दर्ज करने की स्थिति में नजर आ रहे हैं। गठबंधन और सीट शेयरिंग के बाद एक बात से सब सहमत है कि इससे पहले जहां ज्यादा लोग यह मानकर चल रहे थे कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 10 की 10 सीटें जीतेगी अब वही लोग यह कहने लगे हैं कि इससे भाजपा की चिंताएं बढ़ गई है। अब भाजपा 10 का दम नहीं दिखा पाएगी। बेशक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के डॉक्टर सुशील गुप्ता बाहरी उम्मीदवार हैं परंतु कुरुक्षेत्र ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां स्थानीय और बाहरी का सवाल ज्यादा नहीं उठाता यहां ओमप्रकाश जिंदल नवीन जिंदल राजकुमार सैनी सरदार हरपाल सिंह नायब सैनी जैसे बाहरी लोग भी सांसद रह चुके है।इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता को कुरुक्षेत्र से टिकट दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर गुप्ता जमीन से जुड़े सुलझे हुए अनुभवी और सक्षम नेता हैं। उन्होंने दावा किया कि डॉक्टर गुप्ता चुनाव जीतेंगे और एक बार फिर देश की संसद को सुशोभित करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का भारी संचार हुआ है।
