
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। पंचकुला/चंडीगढ़ : डॉ. भीम राव यशवंत राव अंबेडकर जो डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के पोते हैं, का हरियाणा के पूर्व आईएएस एवं कैबिनेट मंत्री रहे डॉ कृपा राम पुनिया के पंचकुला निवास स्थान पर उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया, जहां पर कई मोजिज गणमान्य लोगों ने उनका माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

डॉ. भीम राव यशवंत राव अंबेडकर ने डॉ कृपा राम पुनिया के साथ बहुत से मुद्दों पर अहम चर्चा की जहां डॉ कृपा राम पुनिया के छोटे भाई श्री हुक्म चांद पूनिया एवं श्री अजीत पूनिया भी उपस्थित रहे। चर्चा के बाद डॉ. भीम राव यशवंत राव अंबेडकर ने उपस्थित लोगो को संबोधन किया और अपने समाज को जोड़ने के संगठित होने पर समाज के लिए काम करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने ये भी अवगत कराया कि हमारे देश में स्कूल और कॉलेज की फीस बहुत ज्यादा बढ़ा दी गई है ताकि हम गरीब समाज के लोग ना पदाई कर सके, जिस को कंट्रोल करने की जरूरत है, और उन्होंने यह भी बताया कि बाबा साहब का अधूरा सपना हम सभी को मिल के पूरा करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि ईवीएम मशीन में भी बहुत कुछ धांधली हो रही है, और एवं मशीन को हटाने के लिए पिछले दिनों में उनकी पार्टी प्रबुद्ध रिपब्लिकन पार्टी ने जंतर मंत्र पर कई और संगठनों के साथ मिलकर प्रदर्शन भी किया एवं मुख्य इलेक्शन कमीशनर को ईवीएम मशीन को हटाने हेतु एक पत्र भी सौंपा।
उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का बहुत बहुत धन्यवाद किया और संगठित हो कर चलने की प्रार्थना भी की। उन्होंने जल्दी है हरियाणा प्रदेश की टीम गठन करने की घोषणा भी की। उन्होंने अपने भाषण में डॉ कृपा राम पुनिया जी के छोटे बेटे श्री आदित्य पूनिया का संदर्भ लेते हुए कहा कि श्री आदित्य पूनिया जी, मुझसे अम्बेडकर भवन, मुंबई में मिले और बहुत देर तक हमारी हरियाणा के बारे में वार्ता हुई, और डॉ कृपा राम पुनिया से मिलने के लिए आमंत्रित किया। और उन्होंने प्रभावित होकर डॉ. पूनिया जी से मिलने के लिए, अपना प्रोग्राम बनाया । श्री अम्बेडकर साहब, डॉ कृपा राम पुनिया से मिल कर बहुत खुश एवं प्रभावित हुए और उनको हरियाणा में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आग्रह किया। और उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार की गलत नीतियों की वजह से हमारा संविधान खतरे में है। जिसकी हमें सबको मिल कर बचना पड़ेगा और लड़ाई लड़नी पड़ेगी। और उन्होंने बताया कि को सभी राज्यो में अपनी पार्टी कि टीम गठित कर रहे, और आने वाले लोक सभा चुनावो में अपने प्रत्याशी भी उतारने की संभावना है। उन्होंने सभी लोगो को अपनी पार्टी से जुड़ने का आग्रह किया ।
उनके भाषण देने के बाद डॉ कृपा राम पुनिया ने भी सभी उपस्थित लोगों को अपने नेता कि मजबूत करने के लिए आग्रह किया और मजबूती से समाज की लड़ाई लड़ने के लिए संगठित होने का आग्रह किया और कहा कि अपने नेता को किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए और हम अगर मजबूती के साथ एक होकर चलेंगे तो हमें कामयाबी से कोई नहीं रोक सकता ।
सभा ने उपस्थित श्री फोजी भाई और श्री कृष्ण चांद बडगुजर ने भी अपने अपने भाषण में कहा की पुनिया जैसा अभी तक कोई नेता नहीं हुआ हरियाणा में डॉ कृपा राम पुनिया कि तरह दबंग तरीके से समाज सेवा की है एक तरह से डॉक्टर अम्बेडकर की भूमिका निभाई है।

