दक्ष दर्पण समाचार सेवा

डेराबस्सी, 31 जनवरी (राजिंदर कौर)
डेराबस्सी में रोड सेफ्टी को प्रमोट करने के लिए ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करते हुए पीसीसीपीएल उद्योग ने दोपहिया वाहनों पर हेलमेट पहनकर ड्यूटी करने आए कर्मचारियों को अनोखे ढ़ंग से प्रोत्साहित किया। जहां हेलमेट पहनने वाले कर्मियों ने प्रबंधकों ने गुलाब के फूल देकर हल्लाशेरी दी, वहीं बिना हेलमेट आए कर्मियों को ऐसा न करने पर चेतावनी भी दी।
कंपनी के सीईओ विनोद गुप्ता ने बताया कि कंपनी की सेफ्टी विंग यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि कंपनी के सभी कर्मचारी ड्यूटी से आते समय अपने दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर ट्रैफिक सुरक्षा नियमों का पालन करें। जो कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अपनी ठुड्डी के नीचे हेलमेट बांधकर आते पाए गए, उन्हें विशेष रूप से गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कारों में आने वाले कर्मचारियों को सीट बेल्ट लगाने और सड़क पर सही तरीके से वाहन चलाने के लिए भी जागरूक किया गया। सेफ्टी विंग के प्रमुख प्रेम कुमार ने बताया कि कंपनी के अंदर भी सुरक्षा नियमों का पालन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार और नकद पुरस्कार देकर विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है ताकि किसी को नुकसान न हो। इस मौके पर बलदेव कुमार, दीपक कुमार, सोहन सिंह, बाबू राम भी मौजूद थे।

ड्यूटी पर हेलमेट पहनने वाले कर्मचारियों को गुलाब के फूल भेंट करते सेफ्टी विंग के सदस्य।
