
संतोष सैनी
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रायपुररानी 31जनवरी
चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को भाजपा ने मिलीभगत करके अधिकारियों के साथ मिलकर चुनाव तो जीता और इंडिया गठबंधन की हार हुई इससे लोकतंत्र की हत्या हुई है हलका कालका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी व पंचकुला की पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल ने कहा है कि भाजपा तानाशाही के साथ लोकतंत्र की हत्या कर रही है भारत देश लोकतांत्रिक देश हैं इस देश में हरेक व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है और जीतने का भी अधिकार है लेकिन लोकतंत्र में सरेआम लोगों के अधिकारों की हत्या की जा रही हैं जिससे लोगों का लोकतंत्र पर से विश्वास उठ जाएगा और देश को काफी हानि होगी मनवीर कौर गिल ने कहा है जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।
