
दक्षं दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com पंचकूला
जन नायक जनता पार्टी के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे अजय गौतम ने अपने सोशल मीडिया के साथियों के साथ आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मे बैठक कर हर बूथ लेवल की जिम्मेवारी सौंपी है। जिसमें जिला अध्यक्ष दिलबाग नैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कहा कि आज के जमाने में सोशल मीडिया का बहुत ही बड़ा योगदान है आज सोशल मीडिया का दौर है और इसके बगैर पार्टी प्रचार प्रसार की बात सोची भी नहीं जा सकती है। सभी सोशल मीडिया के साथियों को अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाने के लिए कुछ गुर भी बताए और भविष्य में पूरी जिम्मेवारी के साथ काम को करने का प्रेरित भी किया है।
आगे अजय गौतम ने बताया कि आज शहरी क्षेत्र के सभी सोशल मीडिया के साथियों के साथ मिशन 2024 को लेकर बैठक की है और जो निष्ठावान कार्य करता है, जो की लाइमलाइट में भी नहीं रहते और घरों में रहकर या अपना काम करते-करते हमारा सोशल मीडिया का काम भी करते हैं उन सभी साथियों का धन्यवाद भी किया और भविष्य में ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर लोगों तक पार्टी की बात को पहुंचने के लिए प्रेरित भी किया आगे बताया कि भविष्य में दुष्यंत चौटाला जी ही हरियाणा का भविष्य है और जिनकी सोच और नीतियां हरियाणा के लिए बहुत ही कारगर सिद्ध होगी और बेरोजगारी हटेगी किसान, मजदूर, कर्मचारी वर्ग खुशहाल रहेगा।
