
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com साइबर साइबर के। शातिर क्रिमिनल आए दिन ठगी के नए नए तरीके ढूंढ रहे है। अब साइबर ठगों की नजर व्हाट्सऐप चलाने वालों पर है क्योंकि इसकी संख्या बहुत ज्यादा है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप आजकल हैकिंग का शिकार होता जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप पर एक नया घोटाला सामने आया है और क्रिमिनल अब लोगों को ठगने के लिए कौन बनेगा करोड़पति के नाम का इस्तेमाल कर रहे है। इस तरह की ठगी के मामले सामने आने पर साइबर सैल शिमला ने भी एडवाइजरी जारी करने को मजबूर होना पड़ा है। बताया जा रहा है कि ऐसे अधिकतर स्कैमर्स विदेशों में रहने वाले लोग है और एक संदेश के साथ भारतीयों को आकर्षित करते है।
उन्होंने कहा ऐसा कोई मैसेज आता है, तो उस मैसेज को इग्नोर कर दें, क्योंकि यह फ्रॉड है। व्हाट्सऐप संदेश नोट करता है कि उस पंजीकृत नंबर को लॉटरी के लक्की ड्रॉ के लिए चुना गया है और उपयोग कर्ताओं को 25 लाख रुपए नकद इनाम मिलेगा। ऐसे साइबर धोखाधड़ी में धोखेबाज अनजान नंबरों से व्हाट्सऐप संदेश भेजते है। उनमें से ज्यादातर +92, पाकिस्तान के आईएसडी कोड से शुरू होते है। यह दावा करते हुए कि उनके मोबाइल नंबर ने लॉटरी जीती है। 25 लाख और उस लॉटरी का दावा करने के लिए उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करना होगा जिसका नंबर उसी व्हाट्सऐप संदेश में दिया हो।
लिंक पर क्लिक करते सावधानियां बरतेें
एसपी साइबर क्राइम रोहित मालपानी का कहना है कि उपभोक्ताओं को ठगी से बचने की जानकारियां होनी चाहिए। कुछ सावधानियां यहां भी बताई जा रही है, जिस पर यदि अमल करें तो आप इंटरनेट ठगी के जाल से बच सकते है। कोई भी संदेश यह सूचित करता है कि आपने लॉटरी या पुरस्कार जीता है, पूरी तरह से धोखाधड़ी है।
