
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक टीवी चैनल पर हकीकत दर्शाता ऐसा सवाल उठाया कि सारा देश इस सवाल दांतों तले उंगलियां दबा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में जीत के बाद भाजपा नेता बेशक काख पीट रहे हैं, खुशियां मना रहे हैं लेकिन चार बड़े राज्यों में कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा वोट मिले हैं।
उन्होंने बताया कि चार बड़े राज्यों राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मौजूदा चुनाव में कुल 11 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया है कैलकुलेशन से यह बात सामने आती है कि इन में से भाजपा को 4 करोड़ 80 लाख मत प्राप्त हुए हैं जबकि कांग्रेस को मिलने वाले वोट 4 करोड़ 90 लाख हैं जाहिर है कांग्रेस को भाजपा से 10 लाख ज्यादा वोट मिले हैं। अब आप खुद अनुमान लगा सकते हैं कि इस मामले में आंकड़े क्या साबित कर रहे है। यह भी कि आंकड़े किसी के गुलाम नहीं होते। वैसे चढ़ा के इस कैलकुलेशन से कांग्रेस समर्थकों को कुछ तो उत्साह जरूर मिलेगा यह सच्चाई है।
