दक्ष दर्पण समाचार ऊ
निसिंग 17 दिसंबर।
कांग्रेस नेता धर्म सिंह तरावड़ी ने कहा कि प्रदेश की जनता में भारी उत्साह है और अब प्रदेश की जनता प्रदेश की गठबंधन सरकार को उखाड़ कर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन लाने का काम करेंगी। कांग्रेस नेता धर्म सिंह तरावड़ी निसिंग के श्री रविदास मंदिर व गोंदर गांव मेंं लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। धर्म सिंह ने कहा कि अब हरियाणा प्रदेश की जनता प्रदेश में परिवर्तन चाहती है। उन्होंने गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है,कानून व्यवस्था के मामले में भी प्रदेश के हालत खराब है,भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है और प्रदेश में हर रोज धरने प्रदर्शनों से कर्मचारी,किसान,मजदूर सहित अन्य वर्ग अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच बेरोजगारी,महिला सुरक्षा,किसान,मजदूर व कमेरे वर्ग की आवाज को बुलंद करने का काम कर रहे है। धर्म सिंह ने दावा किया कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा। इस मौके पर जिले सिंह, सुभाष, प्रेम सिंह, धर्मपाल, मुख्तैयार सिंह, पाला राम, दलवीर सिंह, सुबी, रमेश सहित अन्य मौजूद रहे।
सहित अन्य मौजूद रहे।
कैप्सन। निसिंग के श्री रविदास मंदिर में लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाते कांग्रेस नेता धर्म सिंह।

