
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकुला (संतोष सैनी,)
रायपुररानी ब्लाक समिति वार्ड नं 11 के सदस्य कमलदीप शर्मा और ब्लाक समिति रायपुररानी के अध्यक्ष सतबीर सिंह ने नाले के निर्माण का कार्य नारियल फोड़कर शुरू करवाया। ब्लाक समिति सदस्य प्रतिनिधि देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि नाला हरीपुर बस स्टैंड से लेकर आंगनवाड़ी केन्द्र तक बनेगा। इसकी अनुमानित राशि 2.42 लाख रुपए है। देवेंद्र शास्त्री ने ब्लाक समिति रायपुररानी के अध्यक्ष सतबीर सिंह और कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर हरीपुर गांव के सरपंच सुनील राणा, पूर्व सरपंच राजकुमार, बसंत राणा, मांगे राम, प्रवीण कुमार, अनिल कपूर, अशोक पंच सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
