
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
नरवाना, 21 अक्तृबर (नरेन्द्र जेठी) अग्रोहा विकास ट्रस्ट नरवाना की बैठक अध्यक्ष रोहताश सिंगला की अध्यक्षता में अनाज मण्डी कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम सभी सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष रोहताश सिंगला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए केक कटा गया। अध्यक्ष रोहताश सिंगला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रोहा धाम में आगामी 29 अक्टूबर को विशाल वार्षिक मेला लगेगा, जो बड़ी धूमधाम व भव्य रूप से लगता हैं। जिसके लिए नरवाना से बसें त्रिवेणी चौंक हुड्डा कॉप्लैक्स से सुबह 9 बजे जाएगी। जिसका शुल्क मात्र 100 रू प्रति सवारी आना जाना रहेगा। प्रदेश प्रचार मंत्री राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़वाला ने बताया कि अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंगदास गर्ग द्वारा नरवानावासियों को मेले में आने का विशेष रूप से निमंत्रण दिया गया है। मेले में देश भर के कलाकार अपनी प्रस्तुती देंगे और छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जायेगा। धार्मिक कार्यक्रम व गुफा विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। सचिव दीपक सिंगला ने मेले में जाने के लिए सूचना देते हुए कहा कि कोई भी नरवानावासी अग्रोहा धाम मेले में जाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर तक अग्रवाल फोटोस्टेट हुड्डा मार्किट, हरियाणा फोटोस्टेट, अग्रवाल रेडिमेड रेलवे रोड, मोहित कलैक्शन सुरजेवाला भवन, मोन्टी गारमेन्टस यूनियन बैंक, श्री ज्वैलर्स कैनाल रोड, ए.एस. प्रिंटर्स नजदीक नगरपालिका, श्याम स्पेयर पाट्र्स मितासो होटल नया बस स्टैंड आदि जगहों पर करवाकर अपनी सीट बुक करवा सकता है। वरिष्ठ सदस्य कैलाश सिंगला ने कहा कि अग्रोहा धाम हमारा पैतृक धाम है, इस मेले में विदेशों से भी लोग आते हैं। हमें इस वार्षिक मेले में पहुँचकर देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए, हम सब अग्र बंधुओ को इस दिन अग्रोहा धाम जरूर जाना चाहिए। इस अवसर पर मोहित बंसल सोशल मीडिया प्रदेश सचिव अग्रोहा धाम, उपेंद्र गर्ग प्रदेश सहसचिव अग्रोहा धाम, कृष्ण गर्ग, नरेश बंसल, अर्जुन गोयल, जीवन गर्ग, दयाकिशन बंसल, संदीप मित्तल, संजय गर्ग, अंकित गर्ग, सतीश गर्ग, राजेन्द्र गुप्ता, विकास गर्ग, विक्की गर्ग, विजय गोयल, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
