
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा गुरुग्राम 19 अक्तुबर । 10. अक्टूबर.2023 को थाना डी.एल.एफ. सैक्टर-29, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 01. अक्टूबर.2023 को डेटिंग एप के माध्यम इसको एक साक्षी उर्फ पायल नाम की लङकी मिली । उसी दिन उस लङकी ने इसको (शिकयतकर्ता) फोन करके मिलने के लिए डॉकयार्ड बार सैक्टर-47, गुरुग्राम के पास बुलाया और वहां से शराब लेकर ये दोनों (शिकायतकर्ता व आरोपित महिला) शिकायतकर्ता के घर चले गये। जहां पर उस लङकी ने इसको शिकायतकर्ता को बर्फ लाने के बहाने से किचन में भेज दिया और पीछे से उसकी शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसको पीने के बाद यह (शिकायतकर्ता) बेहोश हो गया और आरोपित लङकी (साक्षी/पायल) इसके घर से गोल्ड चेन, मोबाईल फोन व 10 हजार रुपयों की नगदी चोरी कर ली और इसके एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड से 1 लाख रुपए, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 1,22,000 रुपये व सिटी बैंक कार्ड से 56,000 रुपए निकाल लिए। नशीले पदार्थ का असर इतना ज्यादा था कि शिकायतकर्ता को 03. अक्टूबर.2023 को होश आया और कई दिनों तक उस नशीले पदार्थ का असर रहा। इस शिकायत पर दिनांक 10. अक्टूबर.2023 को थाना डी.एल.एफ. सैक्टर-29, गुरुग्राम में धारा 328, 380, 420, 120बी, 411 भा.द.स. के तहत अभियोग अंकित किय गया।
इस अभियोग में आरोपित महिला को काबू करने के लिए डा. कविता, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्व, गुरुग्राम के निर्देशानुसार पुलिस थाना सैक्टर-29, साईबर सैल पूर्व व अपराध शाखाओं की एक संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई । एएसआई संदीप, थाना सैक्टर-29 ने एएसआई ललित कुमार, ईन्चार्ज साईबर सेल पूर्व, गुरुग्राम की सहायता से उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित रिकार्ड व आरोपित महिला के बारे में सुचनाएं एकत्रित की गई, जिनके परिणामस्वरुप दिनांक 12. अक्टूबर.2023 को उपरोक्त अभियोग में आरोपित महिला को चावङी बाजार, दिल्ली से काबू करने में बङी सफलता हासिल की। आरोपित युवती की पहचान सुरभी (असली नाम) उर्फ साक्षी उर्फ पायल निवासी रूरा अचार वाली गली चावङी बाजार दिल्ली, उम्र 32 वर्ष, शिक्षा एमबीए के रुप में हुई। जिसे 13. अक्टूबर.2023 को माननीय अदालत के सम्मुख पेश करके 05 दिन का फिर 02 दिन का पुलिस हिरासत रिमाण्ड लिया गया।
उपरोक्त आरोपित युवती से पुलिस हिरासत रिमाण्ड को दौरान पुलिस पूछताछ में उपरोक्त अभियोग की वारदात को अन्जाम देने में व योजना में शामिल रहे 02 साथी आरोपियों के नाम बताए, जिनके खिलाफ पुलिस टीम द्वारा तत्परता से आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपी सुशील निवासी गांव इल्लीपुर इलायचीपुर थाना ट्रोनीका सिटी जिला गाजीयाबाद, उतर प्रदेश तथा विशाल निवासी रूरा अचार वाली गली चावडी बाजार, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुशील को 12. अक्टूबर.2023 को चावङी बाजार, दिल्ली से तथा आरोपी विशाल को दिनांक 15. अक्टूबर.2023 को सैक्टर-29, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपित युवती व उसके दोनों साथी आरोपियों द्वारा पुलिस पूछताछ मे दिल्ली, नोएडा व गुरुग्राम में विभिन्न वारदातों को अन्जाम देने का खुलाशा किया गया है ।
