
फतह सिंह उजाला। दक्ष दर्पण समाचार सेवा पटौदी 19 अक्टूबर । कोलकाता के कलाकारों और कलाकारों के द्वारा रामलीला का प्रस्तुतीकरण का जादू राम भक्तों और श्रद्धालुओं के सिर चढ़कर बोल रहा है । श्री रामलीला क्लब शिव मंदिर हेली मंडी के द्वारा कोलकाता से बुलाए गए विख्यात कलाकार संजय नवीन शर्मा और टीम के द्वारा रामलीला का प्रस्तुतीकरण लोगों को आकर्षित कर रहा है ।

70 वर्ष पुरानी रामलीला क्लब का मौजूदा समय में पुनर्गठन किया गया रामलीला क्लब शिव मंदिर की कार्यकारिणी के गठन के लिए गोपाल गर्ग की अध्यक्षता में बनारसी दास रामनिवास प्रतिष्ठान पर विशेष रूप से बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में सर्वसम्मति से श्री रामलीला शिव मंदिर हेली मंडी के लिए संरक्षक के तौर पर जितेंद्र अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, गोपाल गर्ग, ओमकार रूस्तगी का चयन किया गया। रामलीला आयोजन कमेटी के द्वारा बताया गया कि श्री रामलीला क्लब शिव मंदिर के लिए प्रधान नरेश कुमार पिंटू पूर्व पार्षद, संयोजक उमेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार गोल्डी, उप प्रधान हरिओम रूस्तगी, अशोक सोनी पूर्व पार्षद, विजय महेश्वरी, कपिल शर्मा, हेमचंद्र रूस्तगी, अनुज सोनी, शिवकुमार बंटी, नानक चंद जिंदल, दिनेश जैन, सुनील गोयल, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दिलीप पहलवान छिल्लर को चुना गया है। इसी कड़ी में रामलीला क्लब के सचिव की मनोज गोयल, दीपक बंसल, पवन शर्मा पम्मी, संदीप रूस्तगी को जिम्मेदारी सौंप गई है । कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में सतीश अग्रवाल महेश कुमार मोहित कुमार आयुष नरेश बंसल मदनलाल गुप्ता मुकेश मित्तल तरुण गर्ग के नाम पर सर्वसम्मति से मोहर लगाई गई ।

बैठक में नई कार्यकारिणी के चयन के उपरांत रामलीला आयोजन कमेटी के द्वारा बताया गया कि राम भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए रामलीला का भव्य मंच बनाया गया है । जहां पर प्रतिदिन जरूरत के मुताबिक मनभावन दृश्य और नृत्य देखने के लिए मिलेंगे रामलीला के पात्रों के द्वारा आकर्षक वेशभूषा और अलौकिक शृंगार के साथ लीला का मंचन किया जा रहा है। 24 अक्टूबर को भगवान राम और रावण की सेवा के द्वारा हेली मंडी की नगर परिक्रमा करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद दशहरा पर रावण के पुतले के दहन के साथ संपन्न होगा। 25 अक्टूबर को भव्य मंच पर अलौकिक रूप से भगवान श्री राम के राजतिलक की लीला राम भक्तों को देखने के लिए मिलेगी। रामलीला को देखने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और राम भक्तों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
