
M
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा गुरुग्राम 19 अक्टूबर । गुरुवार को एक ओला बाईक चलाने वाले व्यक्ति ने थाना सैक्टर-29, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया की एक व्यक्ति हुड्डा मैट्रो स्टेशन के पास नकली पुलिस वाला (एस.आई.) बनकर बाईक राइडर्स को परेशान करता है, डंडों से मारता है तथा पुलिस का रोब दिखाकर रूपए भी लेता है। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधी धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।m

पुलिस थाना सैक्टर-29, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को परेशान करने वाले आरोपी को गुरुवार को टैम्पों स्टैण्ड हुड्डा मैट्रो स्टेशन, गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान अंशुल निवासी गांव उचाना, जींद, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से एक मोबाईल फोन भी बरामद किया गया, जिसमें इसके द्वारा पुलिस की वर्दी पहने हुए फोटो भी मिला है। आगामी पूछताछ के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा।
