
रविंद्र पाराशर
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
फरीदाबाद 17 अगस्त:-
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गठबंधन सरकार ने राज्य के सैंकड़ो स्कूलों का नामकरण शहीदों के नाम पर करने की घोषणा की है!!
जेजेपी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नेपाल दूधौला ने इसे सरकार का सराहनीय कदम बताते जिले के दर्जन भर से ज्यादा स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने के प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया है!!

नेपाल दूधौला
जेजेपी जिला प्रवक्ता रविन्द्र पाराशर ने विस्तृत जानकारी सांझा कर बताया उच्च माध्यमिक स्कूल कौराली का नाम शहीद देवेन्द्र सिंह भाटी के नाम पर रखा गया है। इसी प्रकार मोहना गांव के उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूल का नाम शहीद वीरेंद्र कुमार के नाम पर, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सागरपुर का शहीद चंदी राम के नाम पर रखा गया है। वंही राजकीय गर्ल्स उच्च माध्यमिक स्कूल sec 22 का नाम शहीद कैप्टन राजेश थापा के नाम पर, राजकीय हाई स्कूल चांदपुर का नाम शहीद महिपाल के नाम पर, राजकीय हाई स्कूल सोतई का शहीद रघुबीर सिंह के नाम पर, राजकीय हाई स्कूल मछगर को शहीद राजेंद्र सिंह नागर के नाम पर किया गया है। राजकीय प्राइमरी स्कूल शाहजहांपुर का नाम शहीद मनोज भाटी के नाम पर रखा गया है !!
सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने कहा कि दुष्यंत चौटाला सरकार में उपमुख्यमंत्री के नाते प्रदेश की जनता के प्रति अपने दायित्व को बखुबी निभा रहे है। दुष्यंत चौटाला का प्रयास रहता है कि समाज मे हर वर्ग को उचित मान सम्मान मिले। इन स्कूलों का नाम करण स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर करने से समाज के युवाओं को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रप्रेम की नई प्रेरणा मिलेगी !!
