
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मोरनी। विधायक प्रदीप चौधरी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ गांव खरोग पहुंचेजहां पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसक रहा है घटना के बाद जमीन में भी एक बड़ी दरार आ गई है जो निरंतर बढ़ती जा रही है। इससे कई लोगों के मकान टूट रहे है और लोग खाली करके अपना आशियाना छोड़ने को मजबूर है। विधायक ने कहा की वो जिन लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है। उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी। विधायक प्रदीप चौधरी और जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा ने सयुक्त रूप से कहा की प्रशासन लोगों के लिए मदद करने में बहुत देरी लगा रहा है।

लोग खुद ही राहत के इंतजाम कर रहे है। जबकि एक साल पहले लोगों ने शिकायत दी थी की उन्हें खतरा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं खुशहाल परमार, बलवंत भींवर, रमेश मांधना ने कहा की एक बुजुर्ग ने बताया की वो दो महीने से घर से बाहर बैठा है। लेकिन प्रशासन उन तक नही पहुंच रहा है। लोगों ने बताया की यहां डैम लगने से राहत मिल सकती है। कांग्रेस नेताओं ने पुरे गांव का दौरा किया और लोगों की दुख तकलीफ सुनी और सरकार से कहा की मोरनी ब्लॉक की स्थिति हिमाचल जैसी बनी हुई है। यहां भारी नुकशान हुआ है। ऐसे में सरकार बड़े स्तर पर मोरनी के लिए राहत पैकेज देने का काम करे और प्रशासनिक मदद में भी तेजी लाने के साथ साथ सड़कों और रास्तों को। चलवाएं।
कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने पार्टी नेताओं के साथ भूड़ी के पास दौरा किया। जहां सड़क पर करीब 100 मीटर पहाड़ खिसक गया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को फोन किया और मलबा हटाने के लिए तेजी से काम शुरू करने की बात कही। चौधरी ने कहा की मात्र एक पोकलेन लगाई हुई है। जिससे तो 20 दिन में पंचकूला मोरनी रास्ता नही खुल पाएगा। विभाग जानबूझ कर लोगों को तंग कर रहे है। लोगों का पंचकूला से संपर्क टूट गया।
