
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
गुरुग्राम रेवाड़ी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेवाड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। गौरतलब है कि मीटर गेज रेलवे लाइन का अतीत में रेवाड़ी जंक्शन स्टेशन मीटर गेज रेलवे लाइन के सबसे बड़े रेलवे जंक्शन में शामिल रहा है । रेवाड़ी जंक्शन स्टेशन के कायाकल्प होने के साथ ही यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले रेल यात्रियों को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राजा राव तुलाराम की शौर्य गाथा की झलक रेलवे स्टेशन के कायाकल्प में देखने को मिलेगी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी रेलवे जंक्शन के नवीनीकरण अथवा सौंदर्य करण पर रेलवे की ओर से करीब 32 करोड रुपए से खर्च किए जाएंगे ।

उन्होंने बताया कि रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर का 1 फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा ,जो प्लेटफार्म नंबर 1 से 8 तक को जोड़ने का काम करेगा। इसके अलावा चार एक्सीलेटर और पांच लिफ्ट रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि एक्सीलेटर और लिफ्ट लगने के बाद बुजुर्ग, विकलांग व्यक्तियों को यात्रा करने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री राव ने कहा कि रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्रवेश द्वार को खोलने की मांग काफी समय से की जा रही थी , जिसे रेलवे स्टेशन के कार्यकलाप योजना में शामिल किया गया है और रेलवे स्टेशन के लिए दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा।
. अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर मौजूदा प्लेटफार्म को लंबा किया जाएगा अतिरिक्त टिकट घर खोले जाएंगे , वेटिंग हॉल व शौचालय का सौदयीकरण और विस्तार किया जाएगा। संडे को रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पटौदी रेलवे स्टेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 508 रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे।
