
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रायपुररानी(संतोष सैनी,04 अगस्त 2023).
मोदी सरनेम केस के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए राहुल की सजा पर रोक लगाई है। इस पर ज़िला पंचकुला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के ज़िला अध्यक्ष राजकुमार सैनी,ब्लाक रायपुररानी कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के ब्लाक अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, सितार मोहमद, प्रवीण धानक, राजिंद्र सैनी, बबलू धीमान, साबर अली, मनप्रीत कश्यप, गुरुचरण ,सुरेश, सहित अनेक कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है इस मौके पर कांग्रेस नेताओ ने कहा कि राहुल गांधी को साजिश के तहत फसाए गया था। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस विपक्ष की भूमिका और बेहतर ढंग से अपना निभायेगी। मणिपुर और मेवात जैसे मामलों को राहुल गांधी लोकसभा में उठाएंगे ताकि इन दोनों मामले में उचित कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को ही मिली राहत को लेकर पूरे देश में खुशी की लहर है।
