
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला आज नाडा गाँव में आसमान फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही लाइब्रेरी में आसमान फाउंडेशन ने ज़रूरतमंद लोगों को रोज़मर्रा का ज़रूरी सामान वितरित किया । जिसमें असमान फाउंडेशन की प्रांतीय अध्यक्ष हरियाणा तथा पाई अकैडमी की संस्थापक शिक्षाविद् श्रीमती प्रियंका पुनिया ने नाडा गाँव में घरों में काम करने वाली महिलाओं से उनकी समस्याएँ जानी तथा उनसे पूछा की जिन कि घर में पानी भर गया है वो कैसे काम चला रही हैं ।

उन्होंने जाना की घरों में पानी घुस जाने तथा सारा सामान गीला होने पर वह कैसे अपना जीवन यापन कर रही हैं । उन्होंने इस मौसम में होने वाली बीमारियों से भी अवगत करवाया । आसमान फाउंडेशन ने महिलाओं को मच्छरदानी , गुड़नाइट मॉस्किट्टो रिपेलेंट , सेनेटरी पैड्स ,बिस्किट्स तथा कोल्ड ड्रिंक वितरित किए ।

आसमान फाउंडेशन ने उन बच्चों को चिन्हित किया जिनकी किताबें पानी के कारण ख़राब हो गयी ताकि उन्हे किताबें दी जा सकें। बच्चों को खाने पीने का सामान वितरित किया गया।।इस अवसर पर 150 से अधिक महिलायें तथा बच्चे मौजूद रहे इस अवसर पर समजसेवी वंदना कटारिया ने भी अपना सहयोग दिया ।फ़ाउंडेशन के संस्थापक मुनीश पुंडीर ने सभी का आभार व्यक्त किया ।आसमान फाउंडेशन पंचकुला शहर के स्लम में काफ़ी काम रहा है ।इसमें ज़रूरतमंद लोगो को राशन , ज़रूरत का सामान, सेनेटरी पड़ा बाँटना प्रमुख है । आसमान फाउंडेशन की लाइब्रेरी में रोज़ 50 बच्चों को मुफ़्त में कोचिंग दी जाती है ।
