
उप मुख्यमंत्री से उनके कार्यालय में जाकर की गई बात
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला
पिछले कुछ दिनों से रायपुररानी से कोट मट्टावाला सड़क की समस्या को लेकर जजपा जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह नैन ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से उनके चंडीगढ़ निवास स्थान पर मुलाकात की व अपना मांगपत्र दिया। जिन्होंने संज्ञान लेते हुए जल्द ही संबंधित अधिकारियों से सर्वे करवाकर सड़क का पुनर्निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर उनके साथ ओ पी सिहाग, पूर्व जिलाध्यक्ष, सुशील गर्ग पार्षद, राजेश निषाद पार्षद, एस सी सेल जिलाध्यक्ष जसबीर जस्सी, बलबीर कुमार सैनी, वकील जिला प्रवक्ता, जजपा पंचकूला, इनसो जिलाध्यक्ष विकास मलिक, लीगल सेल जिलाध्यक्ष विवेक सांगा, जजपा नेता जितेंद्र संधू भी मौजूद रहे।
