
राजूलाल कीर।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
टोंक (आदित्य कश्यप ) राजस्थान प्रदेश कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा स्वजातीय समाज विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर टोंक छावनी निवासी रिटायर्ड एएसआई राजूलाल कीर को मनोनीत किया गया है
मंच के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया की राजस्थान प्रदेश कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा स्वजातीय समाज विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने टोंक छावनी निवासी राजस्थान पुलिस के रिटायर्ड एएसआई राजूलाल कीर(धीवर) को मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है तथा प्रदेशाध्यक्ष ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि राजूलाल धीवर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से समाज मे जागरुकता एवं एकता कायम होगी और सामाजिक कार्य में अपना योगदान देंगे
राजस्थान पुलिस के रिटायर्ड एएसआई राजूलाल धीवर को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करने का समाचार मिलते ही टोंक जिले में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालो का तांता लग गया तथा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजूलाल कीर ने मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार का आभार व्यक्त किया है
