
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता धनखड़ ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से नई गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। विद्यालय में अबेकस मैथ्स (Abacus Maths) की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की गई, जिससे छात्रों की गणितीय क्षमता और मानसिक गणना कौशल का विकास होगा।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को वर्चुअल रियलिटी (Virtual Reality) कक्षाओं के बारे में भी बताया गया। इन कक्षाओं के माध्यम से छात्र तकनीकी माध्यम से विषयों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे और उनका सीखने का अनुभव अधिक रोचक एवं प्रभावी बनेगा।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया और सभी विद्यार्थियों को आगे भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।
