
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
एआईसीसी के निर्देशानुसार, सभी को सूचित किया गया है कि “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान के अंतर्गत दिनांक:23.8.8.2025 दिन आज शनिवार शाम 5.30 बजे रामलीला ग्राउंड, विकास नगर, मौली जगरा में एक विशाल जन सभा का आयोजन किया जा रहा है। चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अच्छे लाल गौड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में श्रीमती रजनी पाटिल जी, एआईसीसी इंचार्ज एवं प्रभारी (चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश), लोक सभा सांसद श्री मनीष तिवारी , चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री एच एस लक्की , सचिव, एआईसीसी श्री विदित चौधरी , श्री चेतन चौहान उपस्थित होंगे। अतः चंडीगढ़ कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं अग्रिम संगठनों व प्रकोष्ठों के चेयरमैन से अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ ज्यादा से ज्यादा साथियों सहित उपरोक्त कार्यक्रम में शाम 5.30 बजे जरूर पहुंचें।
