
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पानीपत/गन्नौर, 10 जून : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई अपने प्रदेश स्तरीय कार्यकत्र्ता मेलजोल अभियान के दौरान आज जीटी रोड़ बैल्ट के पानीपत, इसराना, समालखा एवं गन्नौर हलके में पहुंचे।

चार हलकों में एक दर्जन से भी ज्यादा कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की, पुराने संघर्ष के साथियों के यहां जलपान किया, उनका सुख-दुख सांझा किया और उनकी समस्याएं सुनकर उनको दूर करवाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कार्यकत्र्ता ही उनकी ताकत है। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जीटी रोड़ बैल्ट के क्षेत्र में जब भी वे आते हैं यहां के अपने साथियों के साथ उनका पारिवारिक रिश्ता और अपनत्व है।

स्व. चौ. भजन लाल जी ने जब करनाल लोकसभा से चुनाव लड़ा था तो उस समय से लेकर बाद में हजकां के समय जीटी रोड़ बैल्ट पर उनके परिवार को भरपूर साथ, सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा है। इसी तरह अब भारतीय जनता पार्टी को भी इस क्षेत्र के लोगों ने सत्ता तक पहुंचाया। यहां के हमारे पारिवारिक साथी जिन्होंने मेरे हर संघर्ष में मेरा साथ दिया, उनकी त्याग और बलिदान को वे कभी भूला नहीं सकते और उनके कार्य करवाने करवाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे, क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अच्छा कार्य कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

