
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कालका (हरियाणा)
(सुभाष कोहली)
बसंत विहार स्थित शर्मा कालोनी वासी पिछले कई वर्षों से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। कालोनीवासियों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से हर साल गर्मियों में ऐसा ही हाल देखने को मिलता है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा हर साल पानी की सप्लाई में सुधार करने के दावे फेल होते दिखते हैं। पानी की सप्लाई का बहुत बुरा हाल है। कालोनीवासियों का कहना है की पानी कभी 2 दिन बाद मिलता है, तो कभी 3 दिनों के बाद, वह भी कभी 20 मिनट आता है तो कभी 30 मिनट। कालोनी में ऊंचाई पर बने मकानों में ज्यादा दिक्कत पेश आ रही है, उन मकानों तक तो पानी पहुंच ही नहीं पता है। लोगों का कहना है की आजकल के मौसम में पानी की ज्यादा खपत होने की वजह से लोग अपने खर्चे से पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। गलियों की बुरी हालत से भी लोग दुखी हैं, अभी हाल ही में एक महिला गिर कर जख्मी हो चुकी है—–
