
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री,महीपाल ढांडा ने डॉ अंग्रेज सिंह द्वारा लिखी पुस्तक ’’स्टेनोग्राफी प्रैक्टिस’’ जिसका र्शीर्षक ’’ आधुनिक शॉर्टहैंड रीडिंग और डिक्टेशन अभ्यास ’’ का विमोचन किया।
इस अवसर पर शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने डाॅ अंगेज सिंह द्वारा लिखित पर कहा कि यह अपने आप में एक अनूठी पुस्तक है तथा स्टेनोग्राफी से जुड़े विद्यार्थियों व कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को भी मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। यह पुस्तक 10 वर्ष के शोध के बाद उत्तर भारत में पहली बार प्रकाशित की गई है ।
डाॅ अंग्रेज सिंह ने बताया कि इस पुस्तक में शब्दावली बढ़ाने के उद्देश्य से पाँच सौ अंग्रेजी से हिंदी अर्थ शामिल किए गए हैं। इस उद्देश्य के लिए, प्रत्येक श्रुतलेख के तहत दस अंग्रेजी अर्थ दिए गए हैं ताकि शब्दावली को बढ़ाया जा सके। जो छात्रों, समृद्ध आशुलिपिकों,पी.ए.,पी.एस. आदि के लिए दिन-प्रतिदिन के काम में अत्यंत आवश्यक है और पाठकों को बेहतर कैरियर के अवसरों के लिए तैयार करता है।
उल्लेखनीय है कि डॉ अंग्रेज सिंह स्वयं माध्यमिक शिक्षा विभाग, हरियाणा, पंचकुला में प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत है।
