
@ दक्ष दर्पण
Chandigarh.
सांसद और कांग्रेस के नेता रणधीर सिंह सुरजेवाला में कहां है कि
प्रधानमंत्री जी आज पानीपत, हरियाणा आ रहे हैं।अतिथी का स्वागतम है लेकिन क्या पी.एम सिर्फ भाजपा की “जुमला एक्सप्रेस” को झंडी दिखाकर चले जाएँगे या फिर हरियाणा की “लाडली बेटियों और महिलाओं” से किया वादा पूरा करेंगे?
उन्होंने कहा कि इससे पहले पीएम मोदी 22 जनवरी 2015 को पानीपत आए थे, और यहीं से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का स्लोगन दिया था !
मगर 10 साल में उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक और उत्तराखंड से लेकर हरियाणा तक बेटियों के खिलाफ अपराध के मामले सबसे ज्यादा बढ़े हैं !
दिल्ली की सड़कों पर पीएम आवास के पास ही, देश के लिए मेडल जीतने वाली पहलवान बेटियों को सड़कों पर कैसे घसीटा गया ये पूरे देश ने देखा !
श्री सुरजेवाला ने कहा कि अब प्रधानमंत्री जी आज हरियाणा आ रहे हैं तो विधानसभा चुनाव में हरियाणा की बेटियों और युवाओं से किए भाजपा के वादों को याद दिलाना भी जरूरी है !
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को जारी करते हुए वादा हुआ था कि-
हरियाणा की 78 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2100, 49 लाख महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर और हरियाणा के युवा बेटियों-बेटों को 2 लाख पक्की सरकारी नौकरियां दी जाएंगी !
ये वादा BJP ने अपने घोषणा पत्र में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री @JPNadda तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी द्वारा किया था ।
क्या प्रधानमंत्री जी आज हरियाणा की धरती से प्रदेश की महिलाओं और युवाओं को किए, भाजपा के इन वादों को लागू करने का ऐलान करेंगे?
हरियाणा के मन में आज यही सवाल है ।
यह प्रधानमंत्री का वादों की कसौटी पर खरा उतरने का दिन भी है ।
