
शगुफ्ता परवीन
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
देहरादून : देश को झकझोर देने वाले वनंतरा प्रकरण में आज कांग्रेसियों ने भारी बारिश के बीच गांधी पार्क में मौन सत्याग्रह किया। उन्होंने धामी सरकार पर इस प्रकरण में वीआईपी लोगों को बचाने और प्रदेश सरकार पर चुप्पी का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखा है। यहां पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही।
यहां पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरका पर आरोप लगाया कि वनंतरा प्रकरण में सरकार वीआईपी को बचाना चाहती है। यहां उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार सरकार से न्याय की आस लगाए हुये है, लेकिन सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार की लापरवाही से क्षुब्ध होकर आज यहां मौन सत्याग्रह कर रही है।
धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, पूर्व विधायक विजयपाल सजवान, राजकुमार, मथुरा दत्त जोशी, गरिमा दसौनी अमरजीत सिंह विशाल मौर्य, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, हेमा पुरोहित, गोदावरी थापली इत्यादि उपस्थित हैं।
